RAIPUR

कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के सामने किया जोरदार प्रदर्शन, ईडी का पुतला जलाया

सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ ईओडब्ल्यू,ईडी द्वारा की जा रही कार्यवाही

AINS NEWS… शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ईडी एवं ईओडब्लू द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर की जा रही कार्यवाही के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। शहर अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक स्थित ईडी कार्यालय के सामने पहुंचे हैं जहां जमकर नारेबाजी की एवं ईडी का पुतला जलाया ।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने और बदनाम करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का खुला दुरुपयोग कर रही।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व पर की गई ईओडब्ल्यू ईडी कार्रवाई को जानबूझकर ठीक उसी समय तेज किया है, जब 1 दिसंबर से लोकसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है।उन्होंने कहा की देश के सामने वोट चोरी, किसानों की लगातार बढ़ती समस्याएँ, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी जैसे कई गंभीर राष्ट्रीय मुद्दे खड़े हैं। इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार ने एक बार फिर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और इसका उद्देश्य संसद से पहले कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाकर सत्र की वास्तविक बहसों को कमजोर करना है।

श्री कुमार शंकर मेनन ने कहा कि यह कार्रवाई पूर्ण रूप से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।ईडी और ईओडब्ल्यू को भाजपा का राजनीतिक हथियार बना दिया गया है। सोनिया गाँधी और राहुल गांधी ने जीवन भर सत्य अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है, और उनका सम्मान जनता के दिलों में अटूट है।केंद्र सरकार के इस कृत्य से देश का लोकतंत्र संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और जनता का विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है।

कांग्रेस नेताओ ने कहा कि चाहे जितनी फर्जी FIR या झूठे केस बन जाएँ कांग्रेस नेतृत्व न कभी दबा है न झुका है और न ही झुकेगा।

शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन राजेंद्र पप्पू बंजारे शैलेश नितिन त्रिवेदी कुलदीप जुनेजा विकास उपाध्याय प्रमोद दुबे गिरीश दुबे उधोराम वर्मा आकाश तिवारी प्रवीण साहू आकाश शर्मा दिनेश ठाकुर सुंदर जोगी सतनाम पराग देवेंद्र यादव प्रशांत ठेंगड़ी देव कुमार साहू संजय सोनी दीपा बग्गा दाऊलाल साहू अशोक ठाकुर अविनय दुबे जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे माधव छुआ कमल धृतलहरे आकाश दीवान प्रवीण चंद्राकर अनिल रायचुरा राज देवांगन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button