मनोरंजन

एक और धमाकेदार लव स्टोरी, फिल्म का नाम आटा चक्की, 13 फरवरी से आपके नजदीकी सिनेमाघर में

यह फिल्म छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगी

AINS NEWS… नए साल का फरवरी महीना एक लव स्टोरी फिल्म से धमाकेदार होने वाला है क्योंकि 13 फरवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में एक रोमांटिक लव स्टोरी से सजी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म आटा चक्की रिलीज होने जा रही है। अमन मूवी मार्क और श्री आध्या एंटरटेनमेंट के बैनर चले बनी इस फिल्म में एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसे देखकर लोग जरूर कहेंगे काश.. ये कहानी सच न होती। इस फिल्म का निर्माता है अलक राय और मंजुल ठाकुर।

फिल्म की कहानी और निर्देशन की बागडोर मंजुल ठाकुर ने संभाली है और गीत और संगीत मशहूर संगीत निर्देशक प्रेम चंद्राकर ने दिया है।

कौन हैं मंजुल ठाकुर…. मंजुल ठाकुर भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक हैं उन्हें वहां सुपरहिट निर्देशक का अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। छत्तीसगढ़ से उनका पुराना नाता रहा है। वह छत्तीसगढ़ की परंपराओं और संस्कृति से भली भांति परिचित है।
अभी फिल्म का एक गीत एवीएम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसका शीर्षक है “सजन रे निक लागे” इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

निर्माता अलक राय ने क्या कहा…  फिल्म के निर्माता अलक राय ने जानकारी दी कि यह फिल्म अन्य फिल्मों से हटके है क्योंकि इसमें आधुनिकता का पुट बिल्कुल नहीं है इसमें छत्तीसगढ़ियापन ही नजर आएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म से धनंजय और काजल डेब्यू कर रहे हैं उनका अभिनय देखकर लगता नहीं कि वह नए कलाकार हैं।

 

Related Articles

Back to top button