भिलाई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, पुतला भी फूंका

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को ‘भाजपा का एजेंट’ कहा

AINS NEWS… सुपेला चौक पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदीप मिश्रा के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और भूपेश बघेल का पुतला फूंका। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को ‘टोटका और अंधविश्वास फैलाने वाला’ और ‘भाजपा का एजेंट’ कहकर सनातन परंपरा और साधु-संतों का अपमान किया है।

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल मची हुई है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव कांग्रेस के आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा सनातन संस्कृति और हिंदू साधु-संतों को निशाने पर रखती है। राहुल टिकरिया ने कहा कि साधु-संतों की कोई उम्र नहीं होती, वे किसी भी उम्र में पूजनीय होते हैं। सनातन परंपरा में बाल्यकाल से ही कोई संत या तपस्वी बन सकता है, इसलिए उम्र की तुलना करना गलत और अपमानजनक है।

Related Articles

Back to top button