क्राइम

उत्तम नगर वारदात… ख्याला इलाके में छुपी तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी बताई जा रही सायरा

सायरा ने ही परिवार को बुलाकर खूनी संघर्ष शुरू करवाया था

AINS NEWS… उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। उत्तम नगर में हुई वारदात के बाद से तीनों महिलाएं दिल्ली के ख्याला इलाके में छुपी हुई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल हैं।

तीनों को ख्याला इलाके से हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, सायरा ही इस पूरे विवाद की मुख्य आरोपी बताई जा रही है जिसके ऊपर गुब्बारे के पानी के छींटे पड़े थे और उसने ही अपने परिवार को बुलाकर खूनी संघर्ष शुरू करवाया था।

दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे से गिर गया और वहां गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे लग गए।

  • बच्ची के परिवार ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए।
  • आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई                                                                                                                                                                                                                                        आज हमने 8 और लोगों को पकड़ा है, जिनमें 7 बड़े और एक नाबालिग शामिल हैं। इन सात बड़े लोगों में तीन महिलाएं हैं। इन तीन महिलाओं में से एक वह है जिस पर आरोप है कि वह घटना शुरू करने के लिए जिम्मेदार थी। हमारी जांच अभी भी चल रही है। अब तक हमने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो को पकड़ा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, हम उसी हिसाब से लोगों को पकड़ेंगे…
  • कुशल पाल सिंह, DCP द्वारका 

Related Articles

Back to top button