गरियाबंद

मादक पदार्थ गांजा और 190 नशीली टेबलेट का कराया गया नष्टीकरण

जहरीले पदार्थों को जलाकर खाक किया गया

AINS NEWS… नशे के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 34 प्रकरणों में जब्त 560.680 किलो मादक पदार्थ गांजा और 02 प्रकरणों में 190 नग नशीली टेबलेट को विधिसम्मत तरीके से नष्ट कर दिया।

यह कार्यवाही रायपुर स्थित जायसवाल निको स्टील पावर प्लांट के फर्नेस में की गई, जहाँ जहरीले पदार्थों को जलाकर खाक किया गया।

 

प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरों और पुलिस मुख्यालय के सभी दिशा निर्देशो का पालन किया गया तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से विधिवत अनुमति ली गई।

इस जिला औषधी निपटारा समिति गरियाबंद के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, सदस्य जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। समाज में बीमार रूपी फैल रहे नशे के लत को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है

 

Related Articles

Back to top button