गरियाबंद
जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

AINS NEWS गरियाबंद… भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएस उइके ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील बंद वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेयरहाउस में सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए। कलेक्टर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित राजनीतिक दल के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।




