सिकलिंग पीड़िता दीपिका को समय पर खून नहीं मिला और उसकी मौत हो गई, 8 कर्मचारियों को नोटिस
दो सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति ने पूरे घटनाक्रम की जांच की

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। ब्लड बैंक में 85 यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध होने के बावजूद सिकलिंग पीड़िता दीपिका को समय पर खून नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। जांच के बाद 8 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।।

आपको बता दे कि सिकलिंग बीमारी से पीड़ित 21 वर्षीय युवती दीपिका की मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि अस्पताल के ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव ग्रुप का 85 यूनिट रक्त उपलब्ध था, इसके बावजूद उसे समय पर एक यूनिट खून नहीं दिया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नियमों का हवाला देते हुए लगातार डोनर लाने का दबाव बनाया, जबकि मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। पिता डोनर की व्यवस्था करने के लिए भटकते रहे और इसी बीच दीपिका की मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा गठित दो सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति ने पूरे घटनाक्रम की जांच की।
जांच रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से अक्षम्य लापरवाही पाए जाने के बाद दुर्ग जिला अस्पताल के आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जवाब मांगा गया है।हालांकि इस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।




