14 अगस्त को चलेगा मया का जादू, 3 जुलाई को हो रही जादू की शुरुआत पहले गीत से
"टूरी मोबाइल ल चलावय नहीं" गीत को अपने स्वर से सजाया है मशहूर गायक सुनील सोनी ने

AINS NEWS… अभिनेता लक्षित झांझी और अभिनेत्री शशि वर्मा अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “मया के जादू चल गे” का पहला गीत 3 जुलाई को सुंदरानी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है जिसका शीर्षक है “टूरी मोबाइल ल चलावय नहीं”, इस गीत के पूर्व 29 जून को गीत का ऑडियो रिलीज किया जाएगा जिस पर सिनेमा प्रेमी रिल्स बना सकेंगे,

वी आर फिल्म्स और श्री श्री फिल्म की प्रस्तुति “मया के जादू चल गे” 14 अगस्त से संपूर्ण सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को निर्देशित किया है जाने-माने निर्देशक जी.विजय ने और इसके निर्माता हैं राजन सूर्यवंशी, सचिन घोड़े और सह निर्माता हैं सीमा दिनेश धोपे और रेवती मितेश वेरुलकर

मया के जादू चल गे फिल्म के गीत “टूरी मोबाइल ल चलावय नहीं” गीत को अपने स्वर से सजाया है मशहूर गायक सुनील सोनी ने, फिल्म के निर्देशक जी.विजय ने बताया कि फिल्म का यह गीत काफी कर्णप्रिय है और उम्मीद है कि यह दर्शकों को यह जरूर पसंद आएगा।




