वनांचलो में ग्रामीण झेल रहे पानी की विकराल समस्या , बोर और हैंडपंप उगल रहे हवा
पीने का पानी प्राप्त करने के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा

AINS NEWS सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला विकासखंड के ग्रामीण वन अंचलों में इन दिनों पानी की विकराल समस्या देखने को मिल रही है ग्रामीण पानी के लिए कई घंटे जद्दोजहद कर लंबी दूरी तय कर दैनिक जरूरतों को पूरा करने को मजबूर हैं। गर्मी का पारा दिन-ब-दिन बढ़ने लगा है और लगातार गिरते जलस्तर की वजह से इन दिनों कई हैंडपंप और बोर में हवा उगलने लगी है।

इसी कड़ी में बरमकेला विकासखंड के ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत खम्हरिया और केरमेली मे लगातार गिरते जलस्तर की वजह से अंचल के कई हैंडपंप और वह हवा उगलने लगे हैं। शासन ने घर घर तक पीने का पानी पहुँचाने के उद्देश्य से नलजल योजना की शुरुवात की थी जिसका लाभ भी ग्रामीणों को नही मिल रहा है । दैनिक जरूरतों को पूरा करने ग्रामीण पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल व विभिन्न संसाधनों से लोग एक से डेढ़ किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर पीने का पानी घर ले जाने को मजबूर हैं।

हसरती सिदार ग्राम खम्हरिया ने बताया कि पानी की बहुत विकराल समस्या है गांव में कोई सुविधा नहीं, एक से डेढ़ किलोमीटर पानी लेने जाना पड़ता है, बस्ती में 80- 90 परिवार रहते हैं
रामलाल ग्रामीण ने कहा कि मोहल्ले में कई दिनों से पीने का पानी नही मिल रहा है, पंचायत में बोलने के बाद भी आश्वासन दिया जा रहा है, जिससे प्यास नही बुझ रही है
सुरेंद्र कुमार ग्रामीण ने जानकारी दी कि सरपंच व सचिव को अनेक बार बोला गया है लेकिन ग्राम पंचायत फंड में पैसे का रोना रोते है, शासन के नल जल योजना का लाभ भी नही मिल रहा है, पम्प को सुधारा भी नही जा रहा है, हमारे परिवार वालो को पीने का पानी दूर से लाना पड़ता है।




