सड़क हादसों को लेकर PHQ ने संबंधित विभागों के अफसरों को किया तलब, 26 जुलाई को बुलाई विशेष बैठक
ज्यादातर दुर्घटनाएं सड़कों पर मवेशियों के झुंड के विचरण के कारण ही सामने आई है

AINS NEWS…शहर के भीतर की सड़कों से लेकर स्टेट हाईवे और फिर एनएचआई में मवेशियों के विचरण की वजह से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, आवासीय क्षेत्र में पिछले साल 3287 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 1370 लोगों ने अपनी जानें गंवाई, घनी आबादी वाले हिस्सों में मवेशियों की वजह से और अंधेरे की वजह से सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशियों को नहीं हटाने और हादसों के पीछे दूसरी वजहों को लेकर अब PHQ ने संबंधित विभागों के अफसरों को तलब किया है और विशेष बैठक भी बुलाई है, इसके अलावा PHQ ने संबंधित निर्माण एजेंसियों से भी जानकारी मांगी है, इस दौरान छह विभागों को तलब किया गया है, ज्यादातर दुर्घटनाएं सड़कों पर मवेशियों के झुंड के विचरण के कारण ही सामने आई है जिसे लेकर PHQ ने गंभीरता दिखाते हुए यह निर्णय लिया है, 26 जुलाई को होने वाली विशेष बैठक में संभवत 6 विभाग के अफसरान उपस्थित रहेंगे





