साईबर क्राईम से आज समाज को जागरूक करना जरूरी हो गया है – सौरभ उपाध्याय, नगर निरीक्षक, केशकाल
आज के जमाने में लोग मोबाईल लेपटाप कम्प्यूटर से ही लोगों को अपना निशाना बना के लूट कर रहे हैं

AINS NEWS 24X7 केशकाल…… पुलिस थाना केशकाल के नवपदस्थ नगर निरीक्षक श्री सौरभ उपाध्याय केशकाल के पत्रकारों से प्रथम परिचय बैठक में अपील किया कि – आज के समय में साईबर क्राईम सबसे तेजी से फल फूल रहा है जो बहुत घातक साबित होते जा रहा है । पहले आपराधिक मनोवृत्ति के लोग पाकेटमारी चोरी डकैती करते थे पर अब आज के जमाने में लोग मोबाईल लेपटाप कम्प्यूटर से ही लोगों को अपना निशाना बना के लूट कर रहे हैं । जिससे समाज को सचेत करते जागरूक करने की जवाबदेही हमारा आपका तथा समाज के हर जागरूक शिक्षीत समझदार ब्यक्ति का बनता है ।


केशकाल के पत्रकारों ने नवपदस्थ नगर निरीक्षक को केशकाल थाना के थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि हम पत्रकार आपके कामयाबी एवं उपलब्धि भरे कार्यकाल की शुभकामना रखते हुए अपनी तरफ से आपको यथासंभव सहयोग प्रदान करेंगे और पुलिस प्रशासन के जनहितैषी कार्यों को सफल सार्थक बनाने मे अपना योगदान देंगे ।




