छत्तीसगढ़

होटल रिलेक्स इन में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, होटल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी

युवती के कमरे में शराब की बोतल के साथ सिगरेट भी मिली है

AINS NEWS रायपुर…. राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के नहरपारा स्थित होटल रिलेक्स इन में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने व एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है।

बता दें कि मृतिका जोया खातून 31 वर्ष नालंदा बिहार की रहने वाली थी। बताया जाता है कि जोया तीन दिन पहले अपनी सहेली के साथ होटल में कमरा बुक करारकर रह रही थी। बताया जाता है कि होटल कर्मचारियों ने सुबह देर तक कमरा बंद होने की वजह से खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बाद होटल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवती के कमरे में शराब की बोतल के साथ सिगरेट भी मिली है। इसके अलावा शराब पीने दो से ज्यादा कांच के गिलास मिले है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत के पहले कई लोग वहां पर बैठकर शराब पीएं होंगे। फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और कमरे की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button