बिलासपुर

शिकायत मिलने के बाद भी अपराध दर्ज नहीं, एसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी को निलंबित किया

3 अप्रैल की रात 40 से 50 बदमाशों के ग्रुप ने तोरवा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 में साईं मंदिर के पास उत्पात मचाया था

AINS NEWS… नकाबपोश युवकों नेतोरवा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 में गाली गलौच करते हुए घरों के सामने रखी कार,बाइक, कूलर,बिजली के मीटर तोड़ दिए। शिकायत मिलने के बाद भी तोरवा टीआई अंजना केरकेट्टा ने अपराध दर्ज नहीं किया। गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात 40 से 50 बदमाशों के ग्रुप ने तोरवा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 में साईं मंदिर के पास उत्पात मचाया था। बदमाशों के साथ मोहल्ले के युवकों का पूर्व में भी विवाद हुआ था। विवाद का बदला लेने बदमाश युवकों के मोहल्ले पहुंचे थे और फिर हंगामा मचाया। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत 3 अप्रैल की रात तोरवा थाना पहुंचकर की थी। थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के द्वारा उन्हें सुबह आने की बात कह चलता कर दिया था। इसके बाद दूसरे दिन सुबह 4 अप्रैल और पूरा 5 अप्रैल का दिन बीतने के बाद भी अपराध दर्ज नहीं किया गया था। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए एसपी ने तोरवा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button