छत्तीसगढ़ कांग्रेस मनाएगी बोरेबासी दिवस, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र
मजदूर दिवस के दिन बोरेबासी दिवस मनाया जाए ताकि मजदूरों के भोजन को सम्मान मिल सके

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक पत्र जारी करते हुए 1 मई को मजदूर दिवस के दिन बोरेबासी दिवस मनाने की अपील की है, उन्होंने पत्र के माध्यम से कांग्रेस के सभी साथियों से आग्रह किया मजदूर दिवस के दिन बोरेबासी दिवस मनाया जाए ताकि मजदूरों के भोजन को सम्मान मिल सके। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश में बोरेबासी दिवस की शुरुआत की गई थी जिसकी व्यापक प्रतिक्रिया सामने आई थी और देश-विदेश में रहने वाले छत्तीसगढ़िया भाई बहनों ने 1 मई को अपने-अपने घरों में बोरेबासी खाते हुए तस्वीर और वीडियो शेयर किए थे। हम चाहते हैं कि कांग्रेस के सभी साथी कल 1 मई को अपनी सुविधा अनुसार बोरेबासी खाएं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक एक और इंस्टाग्राम पर फोटो वीडियो शेयर करें, क्योंकि यह बात छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और व्यक्तिगत अभियान की है।






