धमतरी से लेकर जगदलपुर तक सड़क चार लेन व मजबूती के साथ बनाने का निर्णय
केशकाल नगर की जर्जर सड़क का डामरीकरण कार्य शुरु

अंकित चौहान,एसडीएम ने सड़क निर्माण कार्य के लिए राज्य से केन्द्र को प्रस्ताव भेजा

AINS NEWS केशकाल…. केशकाल नगर की जर्जर सड़क निर्माण व धूल की गुब्बारे के संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए अंकित चौहान एसडीएम केसकाल ने कहा कि केसकाल नगर के जर्जर सड़क निर्माण के कार्य को समय के पूर्व से चालू किया गया है साथ ही डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी के द्वारा 25 अक्टूबर 2024 से चालू करने का आश्वासन केशकाल नगरवासियों को दिया गया था किंतु निर्माण कार्य 22 अक्टूबर 2024 से चालू किया गया है।
घाटी व बाई पास सड़क निर्माण के कार्य को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर लिया गया है कि धमतरी से लेकर जगदलपुर तक सड़क चार लेन व मजबूती के साथ बनाने का निर्णय होने की जानकारी शासन सूत्रों से प्राप्त हुई है। फिर डामरीकरण का कार्य भी चालू होगा।




