ओडिशा के 05 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 40.280 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया है जप्त
गांजा की कुल कीमत है लगभग 8,05,600 रूपये

थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत वाल्टियर लाईन के पास डिविजनल स्टोर डिपो के पीछे मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपियों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

सभी आरोपी है मूलतः उड़िसा के निवासी।
रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट एवं थाना खमतराई पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों की, की जा रहीं है पतासाजी।
AINS NEWS… पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 17.05.25 को रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट रायपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि पाँच व्यक्ति जिनका उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष है जो वाल्टियर लाईन के पास डिविजनल स्टोर डिपो रायपुर के पीछे नीम के पेड़ के पास बैठे हुए हैं। जिनके पास क्रमश एक नीला रंग का बैग, एक काला बैग जिसमें लाल काला धारीदार, एक काला नीला मैरुन रंग का पिट्दू बैग एवं एक मैरुन हरा धारीदार बैग है। जिसमें मादक पदार्थ (गांजा) रखा है कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट रायपुर द्वारा घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्यिो को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम व पता (01) वासुदेव महानंद पिता श्रीबच्छ महानंद, उम्र 36 वर्ष, (02) राज तांडी पिता लविंद्र तांडी उम्र 19 वर्ष (3) रमेश ताडी पिता रवि तांडी उम्र-29 वर्ष (04) देवा महानंद पिता श्रीबच्छ महानंद, उम्र 31 वर्ष (5) कपिलाश गउड पिता स्व. मानिक गउड उम्र 22 वर्ष सभी का पत्ता-तुलागांब नरलालोड, थाना-नरला तहसील-नरला जिला कालाहांडी (ओडिशा) का होना बताये। आरोपियो के पास रखे बैगों की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा मिला। पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा बताया गया किं सत्यभान गउड़ निवासी ग्राम महतगिरी जिला कालाहांडी (ओडीशा) द्वारा चार बैग में गांजा भरकर रायपुर ले जाने के लिए बोला था, जहां रायपुर में कृष्णा नामक कोई व्यक्ति हम लोगों से चारों बैग को गांजा सहित लेकर जाता। आज दिनांक 17.05.2025 को कृष्णा को चारो बैग गांजा सहित देने के लिए वे वाल्टियर लाईन रेलवे पटरी से कुछ दूर पर नीम के पेड़ के पास इंतजार कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 40.280 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 20वी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियांे के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को रायपुर निवासी एक व्यक्ति को देने हेतु ओडिशा से लाना बताया गया है। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. वासुदेय महानंद पिता श्रीबच्छ महानंद, उम्र 36 वर्ष, पता तुलागांव नरलालोड, थाना-नरला. तहसील-नरला जिला कालाहांडी (ओडिशा)।
02. राज तांडी पिता लविंद्र तांडी उम्र-19 वर्ष पता तुलागांव नरलालोड, थाना-नरला, तहसील-नरला जिला कालाहांडी (ओडिशा)।
03. रमेश तांडी पिता रवि तांडी उम्र-29 वर्ष पता-तुलागांव नरलालोड, थाना-नरला, तहसील-नरला जिला कालाहांडी (ओडिशा)।
04. देवा महानंद पिता श्रीवच्छ महानंद, उम्र 31 वर्ष पता तुलागांव नरलालोड, थाना-नरला, तहसील-नरला जिला कालाहांडी (ओडिशा)।
05. कपिलाश गउड़ पिता स्व मानिक गउड़ उम्र 22 वर्ष पता-तुलागांव नरलालोड, थाना-नरला, तहसील-नरला जिला कालाहांडी (ओडिशा)।




