क्राइम

भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बिकी,  गुण्डा बदमाश दयानंद उर्फ बोदु साहू गिरफ्तार

पूर्व में हत्या, मारपीट, चाकूबाजी, शराब बिकी करते पाये जाने पर आरोपी जा चुका है जेल

#आरोपी के कब्जे से 18.360 बल्क लीटर  किया गया।#

#आरोपी के कब्जे से जप्त शराब की कुल कीमत 10,200 रू.।#

AINS NEWS… श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर नशा के कारोबार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व काइम तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्ग दर्शन में थाना खमतराई द्वारा लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 05.09.2025 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि सूखा मैदान रावांभाठा के पास खंडण्हर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बिकी हेतु रखा है कि सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस द्वारा सूखा मैदान रावांभाठा खंडण्हर के पास पहुंचकर रेड कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम दयानंद उर्फ बोदु साहू पिता स्व. बल्लू साहू उम्र 36 वर्ष निवासी फुलवारी चौक रावांभाठा, रायपुर का होना बताया। उसके पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी एवं सफेद रंग के प्लास्टिक झोला की तलाशी लेने पर कुल 102 पौवा देशी मसाला शराब 18.360 बल्क लीटर, किमती 10,200 रू. मिला। जिस पर आरोपी के कब्जे शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क. 1012/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी- दयानंद उर्फ बोदु साहू पिता स्व. बल्लू साहू उम्र 36 वर्ष निवासी फुलवारी चौक रावांभाठा, रायपुर।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह, थाना प्रभारी खमतराई, सउनि प्रकाश चंद नागरची, आरक्षक सुमीत वर्मा, प्रदीप यादव, पोषण ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

Related Articles

Back to top button