गरियाबंद

कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतो का अपमान करते रहे हैं – भारतीय जनता युवा मोर्चा गरियाबंद

राम मंदिर बनने और आमंत्रण मिलने के बाद भी गांधी-परिवार दर्शन करने नहीं गया

AINS NEWS गरियाबंद…  भारतीय जनता युवा मोर्चा गरियाबंद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतो का अपमान करते रहे हैं। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेसी नेताओं ने किया है। भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे है इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को इनका विरोध करने का स्क्रीप्ट किसी ने दिया हो। उन्होंने कहा कि रामसेतु की जब बात आई तब कांग्रेसियों ने कहा कि यह काल्पनिक है, भगवान राम को कांग्रेसियों ने काल्पनिक कहा। राम मंदिर बनने और आमंत्रण मिलने के बाद भी गांधी-परिवार दर्शन करने नहीं गया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा न कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमारे मान-बिंदुओं को लगातार अपमानित किया हैं, हमारे साधु-संतों का अपमान किया हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनने और शिव-भक्ति के लिए गाँव-गाँव, गली-गली में आबाल-वृद्ध नर-नारी उमड़ पड़े हैं। हमें गर्व है कि धीरेंद्र शास्त्री भगवान बागेश्वर धाम की महिमा बता रहे हैं। उन्होंने सनातन को जागृत करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें संरक्षण देने वाले को सनातन धर्म एवं हमारे साधु-संतो पर बोलने का अधिकार नही है और यही कांग्रेस पार्टी जो लगातार सनातन का विरोध करती है वे अब कुछ राज्यों तक ही सीमित हो गए है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं होगी। जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश ने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव ने जिस तरह से संतो एवं सनातनियों का अपमान किया है उसे युवा मोर्चा कभी माफ नहीं करेगी देश के सनातनी कभी माफ नहीं करेंगे कांग्रेस का संत विरोधी सनातन विरोधी चेहरा उजागर हुआ है

इस दौरान जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके भाजपा कोषाध्यक्ष अजय रोहरा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश सुमित पारेख रिखी राम यादव जी धनराज विश्वकर्मा बलदेव हुंदल अनूप भोसले अमित वखारिया सागर मायनी प्रकाश सोनी यश मिश्रा वेश राठौर भीम निषाद नमन सेन रवि चंद्राकर नमन निर्मलकर शुभम सांग सुजल कोठारी आशीष पाण्डेय प्रतीक सिंह हरिशंकर निषाद शरद कुमार डायमंड साहू सत्या साहू पीयूष सिन्हा लेखराज साहू मौजूद थे

 

Related Articles

Back to top button