मनोरंजन

एक बार फिर एक ही तारीख को दो फिल्में, आखिर दर्शक कहां जाएं, देखने लायक दोनों ही फिल्में

देखना दिलचस्प होगा की द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव और आटा चक्की को दर्शक कितना प्यार देते हैं

AINS NEWS… आगामी 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ में एक बार फिर दो छत्तीसगढ़ी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए फिर एक बार ऐसा मौका है जब दर्शक असमंजस की स्थिति में होगा उसे तय करना होगा कि वह कौन सी फिल्म पहले देखें और कौन सी बाद में। वैसे दोनों ही फिल्में देखने लायक है,

एक तरफ श्याम सिनेमा घर में जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव रिलीज हो रही है वहीं प्रभात सिनेमा घर में आटा चक्की नामक फिल्म प्रदर्शित हो रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव की खास बात यह है कि इस फिल्म में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन दर्शकों को सिनेमाघर में बैठे-बैठे ही हो जाएंगे,

वहीं अलक राय और मंजुल ठाकुर द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म आटा चक्की में एक खूबसूरत प्रेम कहानी है जिसे नेपाल की हसीन वादियों में फिल्माया गया है का आनंद दर्शक ले सकेंगे। अब दर्शकों को तय करना है कि वह कौन सी फिल्म पहले देखें और कौन सी बाद में।

 

बहरहाल छत्तीसगढ़ में ऐसी स्थिति कमोबेश बनती ही रहती है कि एक ही तारीख को दो दो छत्तीसगढ़ी फिल्में प्रदर्शित होती हैं, ऐसा होने से नुकसान होना लाजमी है, इससे सिनेमा व्यवसाय प्रभावित होता है और दर्शक भी भटक जाते हैं। कुल मिलाकर 1 तारीख को एक ही फिल्म रिलीज होनी चाहिए फिर एक हफ्ते बाद दूसरी रिलीज हो, लेकिन लगातार फिल्मों का प्रदर्शन भी छत्तीसगढ़ी सिनेमा उद्योग को कहीं ना कहीं प्रभावित कर रहा है।

आज के भागमभाग वाली जिंदगी में लोगों के पास समय की भारी कमी है ऐसे में वह मनोरंजन के लिए बड़ी मुश्किल से समय निकाल पाता है लेकिन जब समय निकलता है तो वाकई में उसका मनोरंजन हो ऐसी फिल्में प्रदर्शित होनी चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा की द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव और आटा चक्की को दर्शक कितना प्यार देते हैं।

 

Related Articles

Back to top button