पहाड़ी गांव में मलेरिया से मचा हड़कंप – विधायक जनक ध्रुव पैदल और मोटर साइकिल के सहारे गांव तक पहुंचे
पहाड़ी गांव मे मलेरिया और बुखार से दो दर्जन से ज्यादा लोग प्रभावित, विधायक जनक ध्रुव ने तत्काल स्वास्थ्य कैम्प लगाने का दिया निर्देश

AINS NEWS/JEEVAN S.SAHU/ गरियाबंद… भीषण गर्मी मे मंगलवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव दुर्गम पहाड़ी के उपर बसे विशेष पिछड़ी आदिवासी कमार जनजाति ग्राम कंवरआमा, नारीपानी पहुंचे तो ग्रामीणो ने उनका परंपरा अनुसार आत्मीयता से ऐतिहासिक स्वागत किया। आजादी के बाद पहाड़ी गांव मे पहुंचने वाले पहले विधायक जनक ध्रुव ने लगभग 03 किमी पगडंडी पहाड़ी खड़ी रास्तो को पैदल पारकर और लगभग पांच किलोमीटर मोटर साइकिल के सहारे गांव तक पहुंचे, गांव मे सभी ग्रामीणो के घरो तक पहुंचकर शासन प्रशासन से मिलने वाली योजनाओ की ली

इस दौरान ग्रामीणो ने बताया गांव मे इस भीषण गर्मी मे पेयजल की भारी समस्या है और लाल आयरनयुक्त नदी नाले का पानी पीने मजबूर हो रहे, है जिसके कारण दो दर्जन से अधिक छोटे -छोटे बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं पिछले एक सप्ताह से बुखार, मलेरिया, सर्दी खांसी से पीड़ित है लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नही पहुंची है, जिस पर विधायक जमकर नराजगी जताई और गांव मे मोेबाइल टावर सही नही मिलने के कारण विधायक स्कूल के छत पर चढ़कर स्वास्थ्य विभाग के गरियाबंद जिला चिकित्सा अधिकारी नवरत्न को फोनकर गांव मे सर्दी खांसी, बुखार, मलेरिया की जानकारी देते हुए तत्काल स्वास्थ्य कैम्प लगाने का निर्देश दिया, साथ ही मामले से मैनपुर पहुंचते ही गरियाबंद कलेक्टर को मामले से अवगत कराने की बात कही है।

गांव मे भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्याएं सुनी। इस दौरान सरपंच सुबेलाल सोरी, उपसरपंच तेजकुमारी, बजारूराम, सुकराम, घांसीराम, सहदेव, लक्ष्मण, चमारसिंह एवं कमार जनजाति के लोगो ने विधायक को मांगपत्र सौपकर बताया कि इस गांव मे पहुंचने के लिए पक्की सड़क नही है जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जाये क्योकि समय पर ग्रामीणो को इलाज नही मिलने के कारण हर वर्ष कई लोगो की अकाल मृत्यु हो जाती है और तो और 70-80 वर्ष के बुजुर्ग महिला पुरूषो को वृद्ध पेंषन और सरकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए मैनपुर पैदल जाना पड़ता है पूरा दिनभर का समय इसी मे चले जाता है। ग्रामीणो ने गांव मे बिजली लगाने के साथ ही जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत के अलावा पुल पुलिया, आंगनबाड़ी भवन एवं कई योजनाओ का लाभ दिलाने की मांग किया।

विधायक जनक ध्रुव ग्रामीणो की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर सभी समस्याओ का समाधान करने का आष्वासन दिया है। इस दौरान सरपंच और ग्रामीणो ने बताया आजादी के बाद से लेकर पहला विधायक जनक ध्रुव हमारे गांव पहुंचे जिससे पूरे ग्रामवासी भारी खुष है और ग्रामीणो ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, टीकम कपिल, कमार नेता पिलेश्वर सोरी, लिकेष यादव, डोमार साहू, चित्रांश ध्रुव ,सूरज यादव एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी शिवषंकर हुर्रा दल बल के साथ मौजूद थे।





