RAIPUR
EBIX कंपनी का मालिक विकास गर्ग न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल
10 दिन की पूछताछ में ED के सामने उगले कई बड़े राज-सूत्र

AINS NEWS रायपुर… 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड के बाद ED ने EBIX कंपनी के मालिक विकास गर्ग कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा सेन्ट्रल जेल रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर से घनिष्ठ संबंध होने के मिले सुबूत। सौरभ चंद्राकर,रवि उप्पल समेत दोनों की पत्नियों के बैंक खातों में पैसे जमा करवाने के भी मिले सुबूत। महादेव ऑनलाइन सट्टे की काली रकम को वाइट मनी में कनवर्ड करने के मिले पुख्ता सुबूत। पूछताछ में सामने आए नामों के लोगो को PMLA 50 के तहत जारी हुआ नोटिस। पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासो के बाद ईडी कर सकती है गिरफ्तारी।

कोर्ट में विकास के गुर्गो ने टॉवल से चेहरा मीडिया से छिपाने की कोशिश की। गुर्गों ने मीडिया से कोर्ट में बदसलूकी भी की। PMLA के विशेष कोर्ट मे विकास गर्ग को किया गया पेश।




