गरियाबंद पुलिस की हाईटेक पहल थाना राजिम, ई-पेन से हस्ताक्षरित FIR कॉपी प्रार्थी को सौंपी गई
विवेचक और प्रार्थी के डिजिटल हस्ताक्षर होने से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी

AINS NEWS गरियाबंद… तकनीक के युग में छत्तीसगढ़ पुलिस को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में गरियाबंद पुलिस ने एक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में जिले के थाना राजिम एवं थाना शोभा में ‘ई-पेन हस्ताक्षर’ (E-Pen Signature) के माध्यम से प्रार्थियों को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) की डिजिटल कॉपी प्रदान करने की शुरुआत की गई है।

इस नई व्यवस्था के तहत अब सीसीटीएनएस (CCTNS – Crime and Criminal Tracking Network & Systems) केस सॉफ्टवेयर के माध्यम से एफ.आई.आर. पर प्रार्थी (शिकायतकर्ता) और विवेचक (जांच अधिकारी) दोनों के हस्ताक्षर डिजिटल एवं ई-पेन के माध्यम से सीधे सिस्टम में दर्ज किए जाएंगे।
मैन्युअल हस्ताक्षर और कागजी देरी को समाप्त करते हुए सीधे डिजिटल पैड और ई-पेन की मदद से कंप्यूटर स्क्रीन पर ही हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं।

प्रार्थी को थाने में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एफ.आई.आर. दर्ज होते ही उसकी प्रमाणित ई-हस्ताक्षरित प्रति तुरंत उपलब्ध करा दी जाएगी।
सीसीटीएनएस पोर्टल पर डिजिटल साइन होने से केस डायरी और एफ.आई.आर. के रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़ मुक्त रहेंगे।
विवेचक और प्रार्थी के डिजिटल हस्ताक्षर होने से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक का संदेश:
“गरियाबंद पुलिस आम जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है। थाना राजिम और थाना शोभा से शुरू की गई यह ई-पेन हस्ताक्षर व्यवस्था जल्द ही जिले के सभी थानों में अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। स्मार्ट पुलिसिंग और डिजिटल इंडिया के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है।




