छत्तीसगढ़

मृतक परिवार के दो सदस्यों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, परिवार वालों ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और सेवा भाव से काम करने की भी सलाह दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

AINS GEEDAM..जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में आज कलेक्टर विनीत नंदनवार के द्वारा मृतक परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोफलनार निवासी स्व. श्री गोपीराम की स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। वे बालक आश्रम मोफलनार में भृत्य के पर पर पदस्थ थे। जिनकी मृत्यु होने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी। उनके परिवार में उनकी मां और उनकी पत्नी है जो खेती बाड़ी करके जीवन यापन कर रहे थे। आय को कोई भी जरिया नहीं था। लेकिन अब उनकी पत्नी श्रीमती बुधनी बाई वेट्टी को अनुकम्पा नियुक्ति मिली है। जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

ऐसे ही आदिवासी विकास विभाग में स्व. शत्रुघन वर्मा सहायक ग्रेड-2 में पदस्थ थे। जिनकी सड़क दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई। स्व. शत्रुघन वर्मा के परिवार में उनकी मां व उनके पुत्र श्री दीपक कुमार वर्मा है। पिता के मृत्यु के बाद कम उम्र में ही श्री दीपक पर घर की जिम्मेदारी आ गई थी। वर्तमान में उनको अनुकम्पा नियुक्ति के तहत विकासखंड कुआकोंडा अंतर्गत बालक आश्रम नहाड़ी में चतुर्थ श्रेणी के पद पर पदस्थापना हुई। अनुकम्पा नियुक्ति मिलने से दीपक अब अपने घर की जरूरतों को पूरा कर पायेगा।
कलेक्टर श्री नंदनवार की संवेदनशीलता के फलस्वरूप श्रीमती बुधनी बाई और श्री दीपक कुमार वर्मा को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई। अब नौकरी मिल जाने से दोनों और उनके परिवार वालों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और सेवा भाव से काम करने की भी सलाह दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button