छत्तीसगढ़

सौम्या की बढ़ी मुश्किलें , निलंबन के बाद 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में गईं

सौम्या चौरसिया को अब 2 जनवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा

AINS RAIPUR…कोयला परिवहन घोटाले और मनी लान्ड्रिंग में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद मुख्यमंत्री कार्यालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। सौम्या चौरसिया की न्‍यायिक रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सौम्या चौरसिया को अब 2 जनवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच आज सौम्या चौरसिया को विशेष अदालत में पेश किया गया।

इधर, शासन ने कोयला परिवहन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में सौम्या चौरसिया को निलंबित कर दिया है। सौम्‍या मुख्यमंत्री कार्यालय की उपसचिव पद पर पदस्‍थ हैं। बता दें कि इस मामले में निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल पहले से ही जेल में बंद हैं। इन्हें 13 जनवरी को कोर्ट में पेश करना है। ईडी ने इस मामले में 91 संपत्तियों को अटैच किया है, जिनमें 21 संपत्तियां सौम्या चौरसिया से जुड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button