छत्तीसगढ़

मोर आवास मोर अधीकार अभियान, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता रूबरू

भाजपा दंतेवाड़ा मण्डल का मोर आवास मोर अधीकार कार्यक्रम बूथ स्तर पर आवराभाटा में हुआ संपन्न

AINS BASTAR…भाजपा प्रदेश नेतृव के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी के मार्गदर्शन तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जयदयाल नागेश के नेतृत्व में शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तरीय बैठक आवराभाटा के बूथ क्रमांक 84,85,105,106 में संपन्न हुआ | गौरतलब है कि भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत बूथ के अंतर्गत आने वाले प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता रूबरू हो कर लाभार्थियों से चर्चा एवं अधूरे निर्माणाधीन आवास का जायजा ले रहे है |

भाजपा मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश ने कहां की निर्माणाधीन आवास को पूर्ण करने राज्य सरकार को अविलम्ब राशि जारी करनी चाहिए जिससे 2023 तक सभी हितग्राहियो को अधीक से अधीक लाभ मिल सके एवं हर एक ग्रामीण का अपने पक्के माकान का सपना साकार हो सके | इस कार्यक्रम में श्रवण कड़ती, कुलदीप ठाकुर,सरिता उइके,रूपन मंडल,दंतेश्वरी सोरी, किरण ठाकुर, कीर्ति ठाकुर,टीकम सिंह ठाकुर, गुप्त कैलाश मिश्रा, कुंती झरना, रिशु भोगामी एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

 

Related Articles

Back to top button