छत्तीसगढ़
ग्राम हिंगनपुरी के गौठान में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत
अचानक हुई बारिश से सभी को राहत महसूस हुई और बिजली भी दोपहर से बंद हो गई जो कि रात नौ बजे के आसपास आई

AINS NEWS ANTAGARH राजेश कुमार… ग्राम पंचायत हानपतरी के आश्रित ग्राम हिंगनपुरी के गौठान में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई है। दुर्गकोंदल ब्लॉक के ग्राम पंचायत हानपतरी के आश्रित ग्राम हिगन पुरी के गौठान में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियो की मौत हो गई है। वही पर आज अचानक मौसम परिवर्तन होने से गरज के साथ बारिश हुई, जिससे बिजली भी गुल होने से उमस भरी गर्मी से थोडा लोगों को राहत महसूस हुई वही पर आस पास क्षेत्रों में बहुत दिनों से बारिश नहीं होने से किसान भाई भी परेशान थे, आज अचानक हुई बारिश से सभी को राहत महसूस हुई और बिजली भी दोपहर से बंद हो गई जो कि रात नौ बजे के आसपास आई





