सत्ता पक्ष के 2 विधायक और गृह मंत्री हुए आमने सामने, कोमल साहू की मौत का मामला सदन में गूंजा
भावना बोहरा और चंद्राकर ने की पुरे थाना स्टाफ को हटाने की मांग को मंत्री शर्मा ने नकारा

AINS NEWS रायपुर…. कवर्धा जिले के बिरकोना गांव में कोमल साहू नमक किसान की मौत के मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और भावना बोहरा ध्यानाकर्षण लेकर आए। नारेबाजी के बीच प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष के नारेबाजी और डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ विधायक के बीच तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। बिरकोना में किसान की मौत के मामले में अजय चंद्राकर और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण लाते हुए सवाल किया कि किसान कोमल साहू ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर दी गई इस बात से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। क्योंकि मृतक कोमल साहू के शरीर में चोंट के निशान पाए गए थे जिसकी जांच पिपरिया पुलिस ढंग से नहीं कर पाई है जिसके चलते मृतक के परिजनों को न्याय नहीं मिल पाया है। मौत के कारन का पीएम रिपोर्ट में भी जिक्र नहीं है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से तीखे बहस के बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पिपरिया थाना स्टाफ को हटाने की मांग कर रहे थे जिसे गृह मंत्री शर्मा ने अस्वीकार कर दिया। इसके साथ ही आसंदी ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।





