RAIPUR

छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष से गूंजा घड़ी चौक, कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरती उतारी, दीप जलाकर मनाया स्थापना दिवस

राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का गायन किया, जिससे पूरा परिसर छत्तीसगढ़ी अस्मिता और गौरव से गूंज उठा

AINS NEWS रायपुर… 1 नवम्बर 25 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने घड़ी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती उतारी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर गन्ना चढ़ाया गया और सैकड़ों दीप जलाकर राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का गायन किया, जिससे पूरा परिसर छत्तीसगढ़ी अस्मिता और गौरव से गूंज उठा।

स्थानीय बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुवा नृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और स्वाभिमान हम सबकी पहचान है। राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहनतकश जनता के संघर्ष और सपनों को सलाम करने का दिन है।

इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से कुलदीप जुनेजा ब्लॉक अध्यक्ष दीपा बग्गा प्रशांत ठेगड़ी अरुण जंघेल जी श्रीनिवास प्रभारी महामंत्री आकाश तिवारी अविनय दुबे मुन्ना मिश्रा शिव सिंह ठाकुर राकेश धोत्रे दिनेश ठाकुर प्रवीण चंद्राकर जगदीप कौशल सनआशा परवीन पप्पू ईरानी एन के पटेल भूपेंद्र जलछतरी अनिल रायचूर सुनील भुसावल नवीन राजरस मोहसिन खान जित्तू राहुल श्रीवास्तव संतोष बाघमार लकी नायक एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे

 

Related Articles

Back to top button