दुर्घटना

गोवा के एक नाइटक्लब में सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग, 25 लोगों की मौ#त

यह क्लब राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और पिछले साल ही खोला गया था

AINS NEWS… गोवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उत्तरी गोवा में स्थित अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में देर रात सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौ#त हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी और गोवा पुलिस प्रमुख अलोक कुमार ने दी। कुमार ने बताया कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी। डीजीपी ने बताया कि अब तक 14 क्लब के कर्मचारियों, 4 पर्यटकों और 7 अज्ञात लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

इस भयावह घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिनके प्रियजनों की इसमें जान गई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर चुके हैं और राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की भी कामना की। वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब आग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहा था। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि इस घटना के लिए क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने नियमों की अनदेखी की। पुलिस ने बताया कि यह क्लब राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और पिछले साल ही खोला गया था। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची और रातभर राहत और बचाव कार्य में लगी रही।

Related Articles

Back to top button