हिंदू नववर्ष पर जय-जय श्रीराम के नारों से गूंजा गरियाबंद, तिरंगा चौक में भारत माता की भव्य आरती
सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

AINS NEWS गरियाबंद… हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार शाम तिरंगा चौक सहित पूरे नगर में भक्ति और उत्साहमय वातावरण देखने को मिला। तिरंगा चौक में भारत माता की भव्य आरती के साथ समूचे देश के आराध्य प्रभु श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि (प्रथम दिन) से हिंदू नववर्ष की शुरुवात होती है। विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हो चुकी है। नववर्ष का पहला दिन विश्व हिंदू परिषद द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विहिप, बजरंग दल, श्रीराम राज्य युवा सहित विभिन्न संगठनों द्वारा तिरंगा चौक में भारत माता, प्रभु श्रीराम जी की आरती की गई। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा गरियाबंद गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत एवं कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में नई उमंग नया उत्साह और नई सफलता लेकर आए। जो लक्ष्य हम पिछले वर्ष पूर्ण कर सके उसे लक्ष्य को आने वाले इस वर्ष में पूरा करने की कोशिश करें। वहीं इसके पहले विहिप के जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर और ग्राम पंचायत मरौदा के सरपंच अभिमन्यु द्वारा हिंदू नव वर्ष के महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है और भविष्य के लिए प्रेरणा प्रदान करता है। भारत का इतिहास समृद्धिशाली रहा है, हमारी संस्कृति विश्व की प्राचीनतम और महानतम संस्कृतियों में से एक है, जिसने पूरे विश्व को ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्म और मानवता का संदेश दिया है। हमारे ऋषि-मुनियों, महापुरुषों और वीरों ने इस देश को महान बनाया है। उनकी तपस्या, त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम इस सांस्कृतिक धरोहर के उत्तराधिकारी हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी परंपराओं को सहेजें, उन्हें आगे बढ़ाएं और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।




