सीएम हाउस घेराव के पहले रामलला के दर्शन किये तेजस्वी सूर्या ने कहा छत्तीसगढ़ के लोग यहां के मुख्यमंत्री से नाराज हैं
उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के हर चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा के कई सारे कार्यकर्ताओं को चुनाव में मौका दिया गया

AINS NEWS….तेजस्वी सूर्या ने पीएससी घोटाले को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ ये अन्याय है. ये घोर आपातकाल है. चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत एंटी इनकम्बेंसी है. छत्तीसगढ़ के लोग यहां के मुख्यमंत्री से नाराज हैं.युवाओं को चुनाव में मौका देने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और शीर्ष नेतृत्व इसके ऊपर निर्णय लेंगे. पूरे देश में भाजपा अकेली पार्टी है जो राजनीति में युवाओं को प्रोत्साहित करती है. जो युवा राजनीतिक बैकग्राउंड से नहीं आते हैं ऐसे नौजवानों को भी मौका देकर आगे बढ़ाती है. उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के हर चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा के कई सारे कार्यकर्ताओं को चुनाव में मौका दिया गया. छत्तीसगढ़ में भी ऐसे युवा मैदान में नजर आएंगे. युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्य ने पहले श्री राम मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया





