पर्स स्नेचिंग करने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार
थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत राजकुमार कालेज पास दिये थे घटना को अंजाम

घटना में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
AINS NEWS… प्रार्थिया किरण अग्रवाल ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 31.05.2025 को सुबह करीबन 07ः30 बजे अपने स्कुटी से कालेज जा रही थी। इसी दौरान राजकुमार कालेज के पास स्कूटी में सवार तीन लडके आये और उसके बैग को झपट्टा मार कर लेकर भाग गये बैग में सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन, नगदी रकम एवं एटीएम कार्ड रखा था, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 149/25 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में आरोपी अरमान हसन, शेख तौहिद एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर अरमान हसन, शेख तौहिद एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 2,900/- रूपये, एटीएम कार्ड, पर्स, 01 नग मोबाईल फोन एवं पावर बैंक तथा घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस वाहन क्रमांक सी जी 04 एल जे 8330 जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार
01. अरमान हसन पिता नूर हसन उम्र 20 साल निवासी स्टेशन चौक लोधी पारा गौरी चौरा के पास थाना गंज रायपुर।
02. शेख तौहिद पिता शेख असलम उम्र 19 साल निवासी बैजनाथपारा नूरजहां प्राईम के पीछे थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।
कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, आर. राकेश पांडे, टीकम साहू, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी तथा थाना आजाद चौक से प्र.आर. आनंद देवलहरे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।




