4 नवंबर को मिलेंगे सभी से एम.ए. प्रीवियस के कलाकार, होटल बेबीलॉन इन में ओपन मीटअप का कार्यक्रम
फिल्म की टैगलाइन "एकेच डेट म" काफी लोकप्रिय हो रही है

AINS NEWS… आगामी 7 नवंबर को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म एम.ए.प्रीवियस के कलाकार ओपन मीट अप में सभी से मिलेंगे और फिल्म से जुड़ी यादें और पलों को साझा करेंगे। यह मीट अप कार्यक्रम रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन इन में आयोजित है। फिल्म के निर्माता राज वर्मा और निर्देशक प्रणव झा ने सभी युटयुबर्स, इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर को इस मीटअप कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

वे फिल्म से जुड़ी सभी बातों को उनसे साझा करेंगे ताकि दर्शकों तक फिल्म से संबंधित संपूर्ण जानकारी पहुंच सके। यह फिल्म 7 नवंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित की जा रही है। अभिनेता और निर्माता राज वर्मा ने बताया कि यह मीटअप कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित है, इसमें फिल्म के लगभग सभी कलाकार उपस्थित रहेंगे। इस दौरान हंसी मजाक, गोठ बात और धमा चौकड़ी भी होने की उम्मीद है। फिल्म की टैगलाइन “एकेच डेट म” काफी लोकप्रिय हो रही है और उसके गीत और ट्रेलर लोगों में काफी प्रचलित भी हो चुके हैं।




