ऑक्सिजन टेंकर चालक ने दिखाई सूझबूझ, केशकाल घाट में एक बड़ा हादसा होने से बचा
जगदलपुर से ऑक्सीजन भरकर रायपुर होते हुए ओडिशा के झालागुड़ा जा रहा था टेंकर

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के केशकाल घाट में आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही ऑक्सीजन से भरा टैंकर घाट के पहले मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद टैंकर से ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि चालक की सूझबूझ और पुलिस-हाईवे पेट्रोलिंग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार केशकाल घाट के पहले मोड़ जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा ऑक्सीजन टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया। घटना के दौरान चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और टैंकर की सुरक्षा नली को खोल दिया, जिससे ऑक्सीजन नियंत्रित रूप से बाहर निकलती रही….टैंकर चालक उदय कुमार ठाकुर, उम्र 52 वर्ष, निवासी बिहार ने बताया कि वह वर्ष 1995 से ऑक्सीजन टैंकर चला रहे हैं। उनके अनुसार जगदलपुर से ऑक्सीजन भरकर रायपुर होते हुए ओडिशा के झालागुड़ा जा रहे थे। इसी दौरान केशकाल घाट के पहले मोड़ पर टैंकर का ब्रेक फेल हो गया और वाहन चट्टान से टकराकर पलट गया। चालक ने बताया कि यदि हादसे के तुरंत बाद टैंकर की नली नहीं खोली जाती तो टैंकर के भीतर दबाव बढ़ने से बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। उनकी सूझबूझ और वर्षों के अनुभव की वजह से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।
मद्देनजर कुछ समय के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया और बाद में वन-वे व्यवस्था के माध्यम से वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। वर्तमान में केशकाल घाट में यातायात सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को हटाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही टैंकर में बची ऑक्सीजन को दूसरे टैंकर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी की जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
क्या आप इंडक्शन का कर रहें हैं उपयोग?, तो इन बातों का रखें ख़ास ख्याल



