पुलिस टीम पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस टीम
लिस को लंबे समय से गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं

AINS NEWS… गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के डोंगरीपानी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। धक्का-मुक्की और मारपीट के बीच पुलिस को देर रात गांव से बाहर निकलना पड़ा। शुक्रवार सुबह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दोबारा कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को लंबे समय से गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पर पहुंची टीम का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं ग्रामवासी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे जिसे देखते हुए कोई अप्रिय घटना न हो करके बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी। वहीं गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा है कि अवैध शराब कारोबार और पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।




