क्राइम

तलाकशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, जानिए पूरी खबर

20 साल के प्रेमी ने अपनी 37 साल की तलाकशुदा प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। वारदात अर्जुंदा थाना क्षेत्र की है

बालोद।। जिले में 20 साल के प्रेमी ने अपनी 37 साल की तलाकशुदा प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। वारदात अर्जुंदा थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या 29 जुलाई को हुई थी। करीब 22 दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ आरोपी तक पहुंच ही गई।

दरअसल मृतका संध्या राजपूत नाम की महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। उसका उठना-बैठना गांव के ही एक शख्स विकास कुमार यादव के साथ था। दोनों पिछले 2 सालों से अवैध संबंधों में थे। तलाकशुदा महिला बार-बार युवक को अपने घर बुलाती थी। इससे युवक परेशान हो गया था और उसने महिला को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा कर लिया। पहले आरोपी ने महिला के सिर पर लकड़ी से जानलेवा वार किया और जब वो गिर गईए तो उसके गले को सब्जी काटने वाले चाकू से रेत डाला।

Related Articles

Back to top button