बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धीमी हो रही Akshay Kumar की OMG 2 की रफ़्तार, जानिए कितनी है फिल्म की 13वें दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस (AINS): अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ एक मजबूत संदेश देने वाली फिल्म है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते तक इसकी कमाई में उछाल आना शुरू हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन 200 करोड़ की ओर बढ़ना मुश्किल लग रहा है।


‘ओएमजी 2’ आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। लेकिन जिस रफ्तार से इसकी कमाई बढ़ रही है उसे देखकर लगता है कि 200 करोड़ तो क्या 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार करना मुश्किल होगा। दमदार कंटेंट होने के बावजूद फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान सनी देओल की ‘गदर 2’ से हो रहा है। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं, लेकिन क्लैश का असर ‘ओएमजी 2’ पर देखने को मिला।

जहां गदर 2 ने हर दिन डबल डिजिट में कमाई करते हुए 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं OMG 2 सिंगल डिजिट में भी संघर्ष कर रही है। फिल्म ने बुधवार को करीब तीन करोड़ का बिजनेस किया, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 123.72 करोड़ हो गया है. ‘ओएमजी 2’ वयस्क शिक्षा के मुद्दे को उठाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कांति शरण मुद्गल (पंकज त्रिपाठी) अपने बेटे के स्कूल के खिलाफ केस दर्ज कराते हैं। दरअसल, उनका बेटा समलैंगिक है।

इसी वजह से उसे स्कूल में प्रताड़ित किया जाता है, जिसके कारण वह अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचता है। अपने बेटे की यह हालत देखकर कांति शरण उसके स्कूल के खिलाफ ही कोर्ट में मुकदमा दायर कर देते हैं। इस लड़ाई को लड़ने में उनकी मदद करते हैं अक्षय कुमार, जो शिव के दूत बने हैं. यामी गौतम की भूमिका एक वकील की है। फिल्म में भगवान राम बने अरुण गोविल भी नजर आ रहे हैं।




