गरियाबंद

शिव कथा श्रवण जीवन के अंधकार को दूर कर मनुष्य को धर्म , अर्थ , काम , और मोक्ष चारों का पुरुषार्थ प्रदान करता है – श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव सरस्वती जी महराज

शिव पुराण की कथा हमे जीवन जीने की कला सीखाती है

AINS NEWS… श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव सरस्वती जी महराज की शिव महापुराण कथा सुनने गरियाबंद के गांधी मैदान में सैलाब उमड़ रहा है , शिव भक्तों का उत्साह चरम पर है , देवांगन परिवार द्वारा 60’000 फिट में बनाए गए विशालकाय डोम तीसरे दिन ही खचा खच भर गया । शिव पुराण की कथा हमे जीवन जीने की कला सीखाती है भगवान शिव और उनकी गाथाओं का श्रवण करना चाहिए ताकि हमारा मानस जन्म सुखमय बन सके , दान , सेवा , अच्छे कर्मों के महत्व किसी भी प्रकार के नशे मांस मदिरा से दूर रहकर ,शुद्ध और सात्विक भोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का मार्ग दिखाया ।

गरियाबंद के गांधी मैदान में श्री धरमु राम देवांगन परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण के तीसरे दिवस पर कथा व्यास डॉक्टर इंद्रदेव जी महराज ने नारद मोह , सृष्टि वर्णन और अर्ध नारिशवर की कथा का बखान करते हुए शिव कथा श्रवण जीवन के अंधकार को दूर कर मनुष्य को धर्म , अर्थ , काम , और मोक्ष चारों का पुरुषार्थ प्रदान करता है।

श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान करते रहे और कथा पंडाल हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा । आगे उन्होंने बताया कि आज हम मांस मदिरा भक्षी हो गए है क्योंकि हमें सत्संग अच्छा नहीं मिला , इसीलिए जीवन में कभी कही जाओ या मत जाओ पर जहां पर बिगड़ा हुआ जीवन बने वहां जाओ और केवल गुरु का धाम होता है , जीवन में कुछ बनना है तो गुरु के सोच ,गुरु के विचार पर अपना जीवन दे दो , गुरु जो कुछ कहे उस पर अपने आप को समर्पित कर दो।

Related Articles

Back to top button