छत्तीसगढ़
जनता मुझे जीत का आशीर्वाद दे चुकी है, मत पेटी में वोट डालना ही शेष रह गया है- विजय बघेल
निवास में गौमाता की पूजा अर्चना कर परंपरागत तौर पर खिचड़ी खिलाकर गौ माता का आशिर्वाद लिया

AINS NEWS 24X7…. दुर्ग जिले के सांसद और पाटन विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास में गौमाता की पूजा अर्चना कर परंपरागत तौर पर खिचड़ी खिलाकर गौ माता का आशिर्वाद लिया।
विजय बघेल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में साफ छबि के नेता हैं जिसके कारण भाजपा ने उन्हें पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रत्याशी बनाये हैं। सांसद होने और पाटन विधानसभा के विधायक का चुनाव भी वे जीत कर विधायक बन अनेक विकास कार्य पाटन विधानसभा सभा में कर चुके हैं जिसे देख भाजपा ने पुन: मौका दिया है।विजय बघेल ने पाटन की जनता पर विश्वास जताया है और कहा कि अब की बार जनता मुझे जीत का आशीर्वाद दे चुकी है, मत पेटी में वोट डालना ही शेष रह गया है।





