13 राज्यों में फिर से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी

AINS NEWS… देश में जहां कड़ाके की ठंड ने लोगों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है, वहीं, अब मौसम विभाग ने 13 राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। घर से बाहर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। दिल्ली में अभी तापमान और नीचे जाएगा। बच्चों और बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में यानी 27 जनवरी को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लें। कल जिन 13 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी है उनमें,बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
27 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के साथ 40 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इसके अलावा 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।




